नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतों का करें पूर्ण निस्तारण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद – समाधान दिवस पर बिजनौर ज़िला अधिकारी उमेश मिश्रा ने जनसमस्याओं को सुना और सभी नजीबाबाद तहसील अधिकारियों को कहा कि मानक एवं गुणवत्ता के आधार पर शिकायतों की स्थलीय जांच पर जाने से पूर्व शिकायतकर्ता को अपने आने के समय और स्थान की जानकारी दें, ताकि वह वहां उपस्थित होकर जांच में सहयोग करे। उन्हांने यह भी निर्देश दिये कि किसी कारण शिकायत का निस्तारण होना सम्भव न हो सके, तो शिकायतकर्ता को उसके अनिस्तारित होने के कारण की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध करायें! ताकि वह उसी शिकायत को पुनः प्रस्तुत न कर सके।

जिलाधिकारी श्री मिश्रा आज नजीबाबाद तहसील के डबाकरा हॉल में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियेां को निर्देश दिये कि शिकायतकर्ता द्वारा अपनी शिकायत दुबारा प्रस्तुत करने का सीधा अर्थ है, कि उसकी शिकायत को गम्भीरतापूर्वक सुना नहीं गया या उसका गुणवत्तापूर्वक निस्तारण नहीं किया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि विभागीय जन शिकायतों का पूर्ण गुणवत्ता और मानक के अनुरूप निस्तारण करना सुनिश्चित करें! और प्रयास करें कि मौके पर जा कर शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर स्थानीय लोगों से भी वार्ता करें! जिस से शिकायत की सत्यता प्रमाणित होने के साथ-साथ उसका निस्तारण भी गुणवत्तापरक होना सम्भव हो सके।

उन्होंने कहा कि उनके द्वारा आयोजित होने वाले जनता दर्शन के दौरान यदि इस प्रकार का कोई मामला संज्ञान में आता है कि शिकायतकर्ता को अधिकारी उपलब्ध नहीं मिला अथवा उसकी शिकायत को गंभीरतापूर्वक नहंीं सुना गया तो संबंधित अधिकारी के विरूद्व विभागीय कार्यवाही करते हुए शासन को लिखा जाएगा। डी एम उमेश मिश्रा ने कहा कि शासन की स्पष्ट मंशा है कि प्रदेश के नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्याे का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति जन कल्याणकारी योजनाओं के फायदे से महरूम न रहे।

उन्होने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों को पूर्ण गुणवत्ता और मानक के साथ निस्तारित करना सुनिश्चित करें और शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी निश्चित रूप से प्राप्त कर लें, शिकायतकर्ता को संतुष्ट किये बिना शिकायत का निस्तारण स्वीकार्य नहीं होगा। उन्हेाने यह भी निर्देश दिये, कि सभी अधिकारी आईजीआरएस पोर्टल का नित्य अवलोकन करें और उस पर शिकायत पाए जाने पर उसके निराकरण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सुचारू एवं निर्वाध से सम्पन्न कराने के लिए तैयार रहें! और अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और निष्पक्ष रूप से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने उप विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि धान क्रय के सम्बन्ध में किसानों को कोई भी समस्या उत्पन्न नहीं चाहिए।

आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 38 शिकायतें दर्ज हुयीं, जिनमें से 08 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा तहसील दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों की चल रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगाएं गए स्टाल का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी देकर मतदाताओं को जागरूक करते हुए अपने मतदान पहचान पत्र बनवाने के लिए आह्वान किया, ताकि जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने आर एन केला इंटर कॉलेज, नजीबाबाद में स्थापित मतदान केंद्र का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया, जहां सभी व्यवस्थाएं एवं आवश्यक सुविधायें पाई गई।

तहसील दिवस के अवसर पर पुलिस अधिक्षक धर्मवीर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी नजीबाबाद मनोज कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी, उप निर्देशक कृषि गिरीश चंद्र एवं डीपीआरओ सतीश कुमार, क्षेत्राधिकारी पुलिस नजीबाबाद, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विधालय निरीक्षक, जिला गन्ना अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी के एवं सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे!

सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button