नगीना – छोटी दीपावली के अवसर पर नगर के बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ रही और लोगों ने दीपावली पर प्रयोग होने वाले सामानों की जमकर खरीदारी की । नगर के सभी बाजारों में छोटी दीपावली के अवसर पर दुकानों पर ग्राहकों की खूब भीड़ भाड़ रही और लोगों ने दीपावली के अवसर पर उपयोग होने वाले विभिन्न प्रकार के सामानों की जमकर खरीदारी की उधर दीपावली के अवसर पर मिष्ठान विक्रेताओं ने भी मिष्ठान की बिक्री के लिए अपनी-अपनी दुकानें सजा रखी है और अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से नकली मिठाई बेचने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर में जहां धनतेरस पर खूब कारोबार हुआ वहीं छोटी दीपावली के अवसर पर भी बाजारों में खरीदारों की खूब भीड़ भाड़ रही।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट


















