नगीना – भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष चौधरी वीर सिंह डबास के नेतृत्व में मंगलवार को एसडीएम शैलेंद्र कुमार को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि तहसील नगीना क्षेत्र के ग्राम वीरभान वाला व चाहड़वाला में वर्तमान में धान क्रय केंद्र अभी तक स्थापित नहीं किए गए हैं जिससे क्षेत्र के किसानों को धान बेचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ज्ञापन में कहा गया है कि इस संबंध में 18 अक्टूबर को भी एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया था।
जिस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गई है कि यदि 7 नवंबर तक धान केंद्र स्थापित नहीं किए गए तो किसान ट्रैक्टर ट्रालियोंं में धान भरकर जिलाधिकारी बिजनौर के कार्यालय में बेचने के लिए जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान यूनियन के चौधरी वीर सिंह डबास के अतिरिक्त खड़क सिंह, दर्शन सिंह फौजी, अफजलगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रगट सिंह , अनुज तोमर , नदीम अहमद , सरदार सज्जन सिंह, जगतार सिंह, बाबा लखबीर सिंह , जगमेल सिंह, रंजीत सिंह, दिनेश चौधरी, राजपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट


















