6 जुलाई को होगा श्री खाटू श्याम जी का कीर्तन महोत्सव

6 जुलाई को होगा श्री खाटू श्याम जी का कीर्तन महोत्सव
नजीबाबाद। श्री श्याम एवं बालाजी सेवा संघ के तत्वधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताया गया कि दिनांक 6 जुलाई 2023 दिन बृहस्पतिवार को सायं 6 बजे नगर के मौहल्ला मकबरा स्थित गीता भवन मंदिर में श्री खाटू श्याम जी का कीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बाबा का सुंदर दरबार सजाया जाएगा व बहारी कलाकारों द्वारा खाटू श्याम जी का गुणगान किया जाएगा। जिसके उपरांत सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि कार्यक्रम की लगभग सभी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने सभी धर्म प्रेमियों से श्री खाटू श्याम कीर्तन महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में आने का आह्वान किया। बैठक में भरत सिंह पाल, आकांक्षा पाल, मीनाक्षी पॉपली, काकुल प्रजापति, देव प्रजापति, कार्तिक पाल, सागर पाल, अंश शर्मा, रवीना कश्यप, श्वेता शर्मा, वंश आनंद आदि रहे।


















