6 घंटो में बुझी पेपर मिल में लगी आग,करोड़ों का मॉल बना राख का ढेर

रुड़की / उत्तराखंड (ए एन एन ब्यूरो ),,,नारसन क्षेत्र में स्थित एक पेपर मिल के गोदाम में भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों ने करीब छह घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकाण्ड में करीब एक करोड़ से अधिक नुकसान बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक नारसन झबरेड़ा रोड पर स्थित गंगोत्री पेपर मिल में भीषण आग लग गयी। जिससे हड़कम्प मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही रुड़की से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू पाया नहीं जा सका। इस पर जिले से करीब नौ दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई, जिसके बाद करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। मंगलौर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। अग्निकाण्ड में करीब एक करोड़ से अधिक की क्षति का अनुमान है।


















