37वाँ राष्ट्रीय खेल -2023 के रोलबॉल में झारखंड को कांस्य पदक

रांची : गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में झारखंड के पुरुष रोल बॉल टीम ने इतिहास रचते हुए कांस्य पदक जीत झारखंड का नाम रौशन किया है.
विदित हो कि नेशनल गेम्स में पहली बार रोल बॉल को शामिल किया गया था.
26 अक्टूबर मनोहर पारिकर इनडोर स्टेडियम मडगांव में खेला जा रहा 37वाँ राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में झारखंड की पुरुष टिम और महाराष्ट्र के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया इस मैच ने झारखंड की टीम को हार का सामना करना पड़ा.
सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली झारखंड टीम को लीग राउंड में अजय रहने के कारण कांस्य पदक से नवाजा गया.
वहीं झारखंड की महिला रोल बॉल की टीम को चौथा स्थान मिला .
इस मौक़े पर सहायक प्रशिक्षक प्रदीप मिर्धा ने कहा की झारखंड रोलबॉल की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है.
झारखंड पुरुष टीम में
दिव्या मंडल, दीपांशु सिंह, करण संधू, मनमीत सिंह, मोनू गुप्ता, मुकेश कुमार मुखी, नरेंद्र कुमार, नितेश कुमार कुशवाहा, पियूष सुब्रत गोरी , लोकेश्वर साव, कोच चंदेश्वर साहू सहायक कोच प्रदीप मिर्धा व मैनेजर कुमार सत्यजीत सिंह शामिल थे ।
महिला टीम
आधा आनंद, अनीता महानंद, दिव्यांशीं मिश्रा, ईशा सोनकर, कोयना मिर्धा, लवली कुमारी, ममता दास, रायामुनी जमुदा, रिधिमा, उजमा खानम और विश्वा प्रिया शामिल थी.


















