उत्तराखंड

30 लाख की स्मैक और सहयोगी के साथ पकड़ी गई कुख्यात तस्कर गुलनाज

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

गदरपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,रूद्रपुर (उद संवाददाता)। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम एवं गदरपुर थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन लाख की स्मैक के साथ महिला समेत दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गये दोनों तस्कर पिछले कई वर्षों से स्मैक की तस्करी में लिप्त थे। ड्रग्स एंटी देवभूमि अभियान के तहत सीओ एसटीएफ कुमाऊ आरबी चमोला एवं प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ एन्टी नारकोटिक्स पावन स्वरुप के नेतृत्व में एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम एवं थाना गदरपुर पुलिस ने थाना गदरपुर क्षेत्रअंतर्गत मोतियापुर तिराहे के पास से अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर हैदर अली पुत्र निजामुद्दीन, निवासी तिकोनिया धोबियान मस्जिद के पास, थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद एवं शबाना उर्फ गुलनाज पत्नी नदीम निवासी तिकोनिया धोबिया मस्जिद के पास थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगण पिछले कई सालों से उत्तराखंड में स्मैक की सप्लाई कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यह स्मैक मुरादाबाद से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खरीद कर गदरपुर/दिनेशपुर आदि मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहे थे। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि एसटीएफ एन्टी नारकोटिक्स टीम द्वारा गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध थाना गदरपुर में एनडीपीएस की समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। बरामद स्मैक की कीमत तीन लाख रूपये आंकी गयी है। तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसटीएफ के निरीक्षक पावन स्वरूप, उप निरीक्षक विपिन जोशी, अपर उपनिरीक्षक जगबीर शरण,मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह, आरक्षी इसरार अहमद, आरक्षी वीरेंद्र चौहान गदरपुर

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button