बैंगलूरु-कर्नाटकखबरों की खबर

26 नवंबर को होगा जय कर्नाटका का विश्व कन्नाडिगा सम्मेलन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

विश्व कन्नाडिगा सम्मेलन को लेकर जय कर्नाटका के मुखयालय ऑफिस पर महत्वपूर्ण बैठक का हुआ आयोजन।


बैंगलोर- जय कर्नाटक के बैंगलोर मलेश्वराम स्थित राज्य के मुख्यालय आफिस पर आगामी 26 नवंबर को होने वाले विश्व कन्नड़डिगा सम्मेलन को लेकर राज्य के तहसील ,जिला, व राज्य पदाधिकारियो की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया
बैठक में मुख्य रूप से राज्य अध्यक्ष बी एन जगदीश राज्य मुख्य सलाहकार प्रकाश राय राज्य के वर्किंग प्रेसिडेंट रामाचंद्रिया राज्य उपाध्यक्ष हरिश आर तथा राज्य मीडिया इंचार्ज डॉक्टर तारीक ज़की सहित स्टेट के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे
इस अवसर पर राज्य अध्यक्ष बी एन जगदीश ने 26 नवंबर को होने वाले विश्व कन्नादिगा सम्मेलन पर प्रकाश डालते हुए सभी पदाधिकारियों से सम्मलेन को सफल बनाने की अपील की


वही वर्किंग राज्य अध्यक्ष रामाचंद्रया ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए तहसील ,व जिले के पदाधिकारियों से अपने अपने तहसील व जिलों पर विश्व कन्नादिगा सम्मेलन का जोर शोर से प्रचार प्रसार करने की अपील की।
राज्य के मुख्य सलाहकार प्रकाश राय ने सभी पदाधिकारियो से अपने अपने जिलो से ज्यादा से ज्यादा लोगो के साथ पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की
जय कर्नाटका के राज्य मीडिया प्रभारी डॉ तारिक़ ज़की ने सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रम को सभी सोशल प्लेटफार्म पर ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने की अपील की
इस अवसर पर राज्य ,व जिलो के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button