Uncategorized

मैजिक तथा की भिंडत में डेढ दर्जन घायल

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

नहटौर/बिजनौर। मैजिक तथा पिकअप की आमने सामने की भिंडत में मैजिक सवार दर्जनों लोग घायल हो गये। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ से 6 की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया।शुक्रवार सुबह अंशु पत्नी रामअवतार, आशा पत्नी आत्माराम, अनीता पत्नी संजय कुमार, गीता पत्नी वीर सिंह, वीर सिंह पुत्र लल्लू सिंह, सुधा पत्नी परवीन सिंह, उषा पत्नी दिनेश कुमार, कविता पत्नी विपिन कुमार, गौतम देवी पत्नी पंकज कुमार निवासीगण ग्राम सराय आलम थाना नांगल सोती, सतीश प्रकाश पुत्र होरी सिंह, सुदेशना पत्नी सतीश निवासीगण ग्राम मक्खूवाला नगीना सभी चालक मौ.अकबर पुत्र सत्तार अहमद निवासी ग्राम सैदपुर थाना नांगल सोती अकबर के मैजिक में सवार होकर जनपद संभल के गाँव सिकंदरपुर में भात नौतने के लिये जा रहे थे। प्रात: करीब 9 जब वे नहटौर-कोतवाली रोड पर फतेहपुर के सामने पहुंचे तो नहटौर की ओर से तेज रफ्तार से जा रही पिकअप संख्या UP20T4255 ने उनके मैजिक में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे मैजिक सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोगों व राहगीरों ने उन्हें मैजिक से बाहर निकाला। सूचना पर कोतवाल पंकज तोमर मयफोर्स मौके पर पहुँचे और घायलों को ग्रामीणों की मदद सीएचसी भिजवाया। जहाँ से छ: लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। उधर पिकअप सवार लोग मौके पर ही अपना वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर सीओ इंदू सिद्धार्थ ने भी मौके पर पहुँचकर घटना की जानकारी ली तथा पुलिस को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। कोतवाल पंकज तोमर ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर कार्रवाही शुरू कर दी है। ड्राइवर का फंसा पैर निकलने में करनी पडी कडी मशक्कत— दुर्घटना में आगे से मैजिक क्षतिग्रस्त होने के कारण ड्राइवर अकबर का पैर मैजिक में बुरी तरह फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मैजिक को कटर से कटवाकर ड्राइवर का पैर निकलवाकर उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ से उसे बिजनौर रैफर कर दिया। सडक के गड्ढों के कारण हुआ हादसा::— कुछ दिन पूर्व लगतार पाँच दिन तक हुई वर्षों के कारण सड़क पर बने गढ्ढे दुर्घटना का कारण बने। बता दें कि उक्त वर्षा के दौरान नहटौर नहटौर-कोतवाली रोड सहित सभी सडकों पर गहरे गढ्ढे बन गये हैं। जिससे आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button