Uncategorized

स्वास्थ्य विभाग ने गाँव में टीम भेजकर परिजनों सहित ग्रामीणों की स्लाइड बनाई तथा एंटीलार्वा कीटनाशक का छिडकाव कराया

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

नहटौर/बिजनौर। फुलसन्दा हीरा निवासी भाकियू ब्लॉक महासचिव संदीप कुमार की डेंगू से मौत होने के बाद हरकत में आये स्वास्थ्य विभाग ने गाँव में टीम भेजकर परिजनों सहित ग्रामीणों की स्लाइड बनाई तथा एंटीलार्वा कीटनाशक का छिडकाव कराया। इस दौरान लोगों को संचारी रोगों की रोकथाम की जानकारी भी दी गई। शुक्रवार को बीपीएम अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम फुलसन्दा हीरा पहुंची तथा संचारी रोग रोकथाम के लिये गाँव में कम्प लगाकर परिजनों सहित ग्रामीणों की स्लाइड बनाई तथा एंटीलार्वा कीटनाशक का छिडकाव कराया। इस दौरान बीपीएम अमित श्रीवास्तव तथा डॉ.आमिर इस्लाम ने संचारी रोगों की रोकथाम व बचाव के लिये लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अपने घर के आस-पास साफ सफाई रखें। घर के आस-पास की नालियों में पानी जमा न होने दें। फ्रीज बाउल में व ऑवर टैक के आस-पास पानी बिल्कुल भी जमा न होने दें क्योंकि डेंगू का मच्छर स्वच्छ पानी में ही पनपता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी को बुखार के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो तत्काल सरकारी अस्पताल अथवा प्रशिक्षित डॉक्टर से ही उपचार करायें। नीम हकीम व झोलाछाप डॉक्टरों के चक्कर में बिल्कुल न पडें। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते उपचार मिले तो कोई भी रोग असाध्य नहीं है। इस अवसर पर बीएचडब्लू आशीष चौधरी, आरबीएसके अनुराग कुमार, एलटी अमित चौहान, वार्ड बॉय शोभित कुमार, संगनी रीना तथा समस्त आशाएं उपस्थित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button