बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश

23 नवंबर को पुलिस विभाग द्वारा झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से सरफराज अहमद

बिजनौर। जिले भर में बुधवार को पुलिस ने झंडा दिवस मनाया। एसपी ने पुलिस लाइन और एसपी ग्रामीण ने एसपी कार्यालय में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के संदेश को सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पढ़कर सुनाया। दरअसल हर वर्ष 23 नवंबर को पुलिस विभाग द्वारा झंडा दिवस मनाया जाता है। इसी उपलक्ष में जिले भर में पुलिस ने झंडा दिवस मनाया। जिले के एसपी दिनेश सिंह ने पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड पर पुलिस झंडा दिवस के मौके पर झंडा फहराया। साथ ही एसपी ग्रामीण ने एसपी कार्यालय में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के संदेश को सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पढ़कर सुनाया। एसपी ग्रामीण राम अर्ज ने एसपी ऑफिस में पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस के इतिहास में 23 नवंबर का दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन को पुलिस झंडा दिवस के रूप में मनाती है। पुलिस ध्वज का स्टिकर वर्दी के बाएं जेब के ऊपर लगाया जाता है।

पुलिस झंडा दिवस यानि प्रति वर्ष 23 नवंबर को पुलिस मुख्यालय व कार्यालयों पर पुलिस ध्वज फहराए जाते हैं। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुलिस ध्वज का प्रतीक (स्टीकर) वर्दी की बांई जेब के ऊपर लगाया जाता है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button