धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबरन्यूज़बिजनौर-उत्तरप्रदेश

अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 33 वी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र हरियाणा में हुआ

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क धामपुर से अमित शर्मा

धामपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 33 वी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र हरियाणा में 19 /11/ 20 22 से 23 /11/2022 तक संपन्न हुई जिसमें लाला केदारनाथ सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की बहन लिपसी तरुण वर्ग बहन पूर्णिमा राजपूत किशोर वर्ग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ट्रिपल जंप में प्रथम स्थान प्राप्त कर एस.जी.एफ.आई के लिए अपना स्थान निश्चित किया। विद्यालय के साथ-साथ इन बहनों ने इस उपलब्धि से अपने प्रांत मेरठ का भी गौरव बढ़ाया बहनों ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने कोच श्रीमती पूर्णिमा शर्मा को दिया। विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती आभावती एवं प्रबंध समिति से श्रीमती पारुल अग्रवाल ,रश्मि गोयल ,अनीता गोयल, राकेश अग्रवाल ,संजय अग्रवाल ने बहनों की इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी एवं छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button