उत्तराखंड

21 वर्षीय प्रियंका नेगी ने सबसे काम उम्र वाली प्रधान बन कर रचा इतिहास

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

गैरसेंड /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,चमोली जनपद के गैरसैंण विकास खंड के आदर्श ग्राम सारकोट से 21 वर्षीय प्रियंका नेगी ने ग्राम प्रधान पद पर जीत हासिल कर जिले की सबसे कम उम्र की प्रधान बनने का गौरव पाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गोद लिए गए इस गांव की युवा नेता प्रियंका ने आगामी कार्यकाल में विकास के नए अध्याय लिखने का संकल्प लिया है।
प्रियंका नेगी ने बताया कि उन्होंने राजनीतिशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की है। उनके पिता राजेन्द्र नेगी भी दो बार ग्राम प्रधान रह चुके हैं, जिससे प्रियंका को स्थानीय प्रशासन और राजनीति की गहरी समझ मिली है। उनकी इस जीत को क्षेत्र की युवा राजनीति में बदलाव की एक बड़ी मिसाल माना जा रहा है।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रियंका नेगी ने कहा, “यह जीत केवल मेरी नहीं, बल्कि पूरे सारकोट गांव की जीत है। मैं अपने क्षेत्र के विकास के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करूंगी। मुख्यमंत्री द्वारा गांव को गोद लिए जाने से हमें और भी प्रेरणा मिली है कि हम अपने गांव को बेहतर बनाएंगे।”
पंचायत चुनावों के साथ ही कर्णप्रयाग और नारायणबगड़ विकासखंडों के क्षेत्र पंचायत पदों के परिणाम भी घोषित किए गए हैं। कर्णप्रयाग विकासखंड में पंकज सिंह दुवा, दीक्षा मझखोला, लक्ष्मी देवल, लक्ष्मण सिंह, शैलेन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह और अर्चना देवीघंडियाल सहित अन्य विजयी हुए हैं। वहीं नारायणगबड़ विकासखंड में सुमित्रा देवी, सोनम देवी, नरेंद्र सिंह और अंजू देवी ने जीत हासिल की है।
इस बीच, उधम सिंह नगर जिले के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा ने गदरपुर और बाजपुर में मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया। भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया गया ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी शांति और सुव्यवस्था के साथ संपन्न हो सके। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सतर्क और चौकस रहने के निर्देश दिए हैं

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button