धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

“2 साल से शोपीस बना हैंडपंप-बना सड़क पर बाधा-8 गांवों की आवाजाही प्रभावित,प्रशासन मौन!”-“जब जिम्मेदार सो जाएं,तो सड़कें खुद चीखकर सवाल करती हैं…”

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

“2 साल से शोपीस बना हैंडपंप बना सड़क पर बाधा: 8 गांवों की आवाजाही प्रभावित,प्रशासन मौन!”
धामपुर/बिजनौर
धामपुर क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर उर्फ पुराने धामपुर में एक गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहाँ पूर्व प्रधान के घर के बाहर सड़क पर खड़ा एक खराब हैंडपंप पिछले लगभग दो वर्षों से ‘शोपीस’ बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हैंडपंप अब उपयोग में नहीं है, लेकिन सड़क मे खड़ा होने के कारण यह आमजन के लिए परेशानी का कारण बन गया है।


ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन 5 से 7 गांवों के लोग गुजरते हैं। ऐसे में सड़क पर खड़ा यह निष्क्रिय हैंडपंप न केवल आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहा है, बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बढ़ा रहा है। खासकर सुबह-शाम के समय और दोपहिया वाहनों के लिए यह एक गंभीर जोखिम बन चुका है।
सूत्रों और स्थानीय निवासियों के अनुसार, कई बार इस समस्या को उठाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि यह हैंडपंप खराब होने के बावजूद हटाया नहीं गया, जिससे सड़क पर अतिक्रमण की स्थिति बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब यह हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है, तो इसे हटाने या सही करने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की है। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई न होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि:
या तो हैंडपंप को तत्काल ठीक कराया जाए
अथवा इसे हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया जाए
यह रिपोर्ट स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्ष दृश्य साक्ष्यों पर आधारित है। संबंधित पक्ष या प्रशासन का आधिकारिक पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
“जब जिम्मेदार सो जाएं, तो सड़कें खुद चीखकर सवाल करती हैं…”

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button