खबरों की खबरदिल्लीमनोरंजन
18 रनों से जीत के साथ केकेआर कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2024 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई

इंडियन प्रीमियर लीग में रोमांचक मैचों के दौर में आखिरकार पहली टीम आईपीएल 2024 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई है।

कल रात तक कुल 60 मैच खेले जा चुके हैं। लीग चरण के बचे हुए 10 मैच 7 टीमों के प्लेऑफ का स्थान तय करेंगे। कल मुंबई इंडियंस पर 18 रनों से जीत के साथ, केकेआर कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2024 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टिम बन गई है। हेड कोच चंद्रकांत पंडित और मेंटर गौतम गंभीर के नेतृत्व में केकेआर ने इस सीजन में 12 मैच खेले हैं और 9 गेम जीते हैं और सिर्फ 3 मैच हारे हैं, जिसके साथ उनके 18 अंक हैं और शानदार नेट रन रेट +1.428 है। आपके अनुसार केकेआर के साथ शेष 3 टीमें कौन सी होंगी? अपने विचार नीचे कमेंट्स में साझा करें।
-निर्मल एल जैन


















