उत्तराखंड

15 वर्षीय लड़की ने लगाया पड़ोस के युवक पर ही जबरन बलात्कार का आरोप

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,शहर के बीचोंबीच स्थित एसआरएस मॉल के कैफे में एक नाबालिग युवती के साथ बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की ओर से आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ग्राम ब्रहमनगर ढकियां कलाँ काशीपुर की रहने वाली एक 15 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह अपने गांव के एक युवक के साथ इंस्टाग्राम से मिली थी। मैं युवक को एक साल से जानती हूँ। मेरे स्कूल जाने के दौरान वह अपनी बहन को भी स्कूल छोड़ने जाता था। तब से हमारी बोल चाल शुरू हो हुई थी। उन दोनों की पहली मुलाकात मैं कुण्डेश्वरी में हुई थी। उस वक्त पीड़िता की दीदी भी साथ थी जिस वजह से दोनों की बात नहीं हुई।
बीते वर्ष 25 जून 2023 को जब वह अपने मामा के घर जा रही थी काशीपुर तक अपनी बहन के साथ आई। बहन उसे छोड़कर चली गई तो आरोपी युवक उसके पास आया और उसे घुमाने के लिए एस आर एस माल में स्थित कैफे के एक रुम में ले गया जहां उसने स्कार्फ से उसके हाथ बांधे और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह अपने मामा के घर चली गई । आरोपी ने शादी करने का आश्वासन दिया तो उसने अपने घर पर नहीं बताया। लेकिन अब वह मुकरने लगा तो पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया जिस पर उसकी मां आरोपी के घर गई जहां उसकी मां को डरा कर वापस भेज दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 376/506 आईपीसी व 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button