वाराणसी/उत्तरप्रदेशशहर

12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी तेज: निजीकरण के विरोध में देशभर के संगठनों के समर्थन से उप्र के बिजली कर्मियों में उत्साह

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

प्रदेश के समस्त जनपदों एवं परियोजनाओं की भांति ही बनारस के भिखारीपुर में इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल एवं श्रम कानूनों के विरोध में 12फरवरी को बिजलीकर्मी एवं किसान करेंगे संयुक्त विरोध प्रदर्शन

वाराणासी-10फरवरी2026।विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के बैनर तले बिजली क्षेत्र के निजीकरण, इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 और श्रम संहिताओं के विरोध में 12फरवरी को होने वाले देशव्यापी आंदोलन को सफल बनाने के लिए आज प्रदेश के सभी जनपदों एवं परियोजनाओं की भांति ही बनारस के भेलूपुर में संघर्ष समिति के समस्त घटक संगठन की बैठक कर 12फरवरी2026 को इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल के विरोध में होने वाले देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तारतम्य में बनारस के भिखारीपुर में बनारस के बिजली कर्मियों द्वारा सांकेतिक विरोध प्रदर्शन लंच ऑवर में करने का निर्णय लिया गया है जिसके लिए आज भेलूपुर और सिगरा के समस्त बिजली कार्यालयों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कल बनारस के अन्य बिजली कार्यालयों में बिजलीकर्मियों से जनसंपर्क कर 12फरवरी के सांकेतिक विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने आह्वान किया जायेगा ।संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आंदोलन की सफलता की रणनीति भी तय की।
संघर्ष समिति के वक्ताओ ने बताया कि इस आंदोलन में पहले से ही संयुक्त मंच में इंटक, एटक, सीटू, एचएमएस, एआईयूटीयूसी, सीसीटीयू, सेवा, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ तथा यूटीयूसी शामिल हैं। संघर्ष समिति ने बताया कि बिजली कर्मचारियों एवं अभियंताओं की राष्ट्रीय समन्वय समिति (नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इम्प्लाइज एंड इंजीनियर्स) ने भी केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल , उत्तर प्रदेश में चल रही निजीकरण की प्रक्रिया के विरोध में तथा पुरानी पेंशन बहाली हेतु 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
संघर्ष समिति ने बताया कि देशभर के लगभग 25 करोड़ कर्मचारियों और मजदूरों का समर्थन मिलने से उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मी निजीकरण के विरोध में और अधिक मजबूती के साथ संघर्ष तेज करेंगे।

बैठक को सर्वश्री ई0 मायाशंकर तिवारी,ई0 एस0के0 सिंह,ई0अवधेश मिश्रा,अंकुर पाण्डेय,राजेश सिंह,हेमन्त श्रीवास्तव, जयप्रकाश कुमार,रंजीत पटेल,धर्मेन्द्र यादव, पंकज यादव, आदि ने संबोधित किया।

        
Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button