उत्तराखंड
Trending

103 वर्षीय वरिष्ठ महिला को किया गया सम्मानित

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

कोटद्वार – 16 नवम्बर 21 को काशीरामुर तल्ला में 103 वर्सीय श्रीमती शंकरीदेवी धर्मपत्नि नायबसूबेदार स्व महिपालसिंह नेगी को उनकी गोसेवाओं के लिए वरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार के तत्वावधान में सम्मानित किया गया।अध्यक्ष कर्नल रि BB ध्यानी की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मंडल ने उनके निवास पर जाकर पुष्पाहार,स्मृतिचिन्ह, अंगवस्र एवम फलों को देकर सम्मानित किया।

श्रीमती शंकरीदेवी उस समय अपने बागीचे में गायों के लिए घास काट रही थीं।श्रीमती शंकरीदेवी के दो बेटे सूरज और नरेंद्र हैं उनकी पोती काजल IIT कानपुर से इंजीनियरिंग पास हैं और बंगलूरू में सेवारत हैं ,उनकी दोनों बहुएं उनकी सेवा में हैं।। VNS के अध्यक्ष कर्नल रि BB ध्यानी द्वारा माल्यार्पण भेंट,अंगवस्र,एवम फलफूलों से माता शंकरीदेवी का सम्मान किया।बारी बारी प्रतिनिधिमंडल के सभी सम्मानित सदस्यों के द्वारा शंकरीदेवी जी का माल्यार्पण किया।नेगी परिवार द्वारा जलपान से पधारे लोंगों का सम्मान किया इसलिए उत्तराखंड को देवभूमि उत्तराखंड कहा जाता है हमारे यहां बुजुर्गों को सम्मान दिया जाता है ।

इस अवसर पर उपस्थित होने वालों में कै पी यल खंतवाल,एस पी थपलियाल,मेजर रि महावीरसिंह,प्रवेश चन्द्र नवानी, रिपुदमन बिष्ट,महेंद्र अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, जे पी ध्यानी ,दी सी ध्यानी,विजय माहेश्वरी,विजय लखेरा इत्यादि लोग मौजूद रहे ।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button