देहरादून-उत्तराखण्ड़

10 सिलेंडर फटे ,मची अफरातफरी ,चारो तरफ फैली आग,70 लोगो का रेस्क्यू

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून / उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,,लक्ष्मण चौक स्थित खुडबुड़ा बस्ती में सिलेंडर फटने के कारण भयानक आग लग गई। आग लगने के कारण सारा सामान जल गया। बताया जा रहा है कि 8 से 10 छोटे सिलेंडर फटने के कारण आग लगी।आग लगने के कारण अफरातफरी का माहौल बन गया। किसी तरह मकान के अंदर रह रहे करीब 60 से 70 लोगों को तत्काल रेस्क्यू करते हुए बाहर निकाला गया, लेकिन जब तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जाता तब तक सारा सामान जल चुका था।
आग इतनी भयानक थी कि आसपास के घरों में भी सामान जल गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग के कारण मानव क्षति तो नहीं हुई लेकिन पूरा सामान जल गया। आग से कुछ बच्चों के झुसलने की सूचना मिली है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button