धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

होली व दुल्हेंडी के दिन निकलने वाले जुलूस की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क धामपुर से अमित शर्मा

धामपुर। आदर्श होली हवन समिति की बैठक
मौहल्ला बाड़वान की गई, चौधरी रवि कुमार सिंह के आवास पर संरक्षक डा. शंकर लाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में होली व दुल्हेंडी के दिन निकलने वाले जुलूस की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई तथा जुलूस निकालने के लिए नगर की जनता का सहयोग लेने हेतु चंदा करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी। बैठक में कोषाध्यक्ष सचिन सिन्हा ने विगत वर्ष का आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। बैठक में अध्यक्ष निखिल छावड़ा सनी ने आगामी 26 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन नगर के मुख्य बाजार में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी हलवा वितरण करने का निर्णय लिया गया। बैठक में इसके अलावा भी कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये तथा पुरानी कमेटी पर भरोसा करते हुए उन्हीं के नेतृत्व में होली का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया। बैठक में विभूतिकांत शर्मा, शेखर अग्रवाल, विपिन गुप्ता, पवन अग्रवाल एडवोकेट, आनन्द देव, संयम जैन, संजय शर्मा बिल्लू, सचिन पण्डित, शिवांश शर्मा, डीएस चौहान, पंडित दीपांशु शर्मा, आकाश माहेश्वरी, तपिश शर्मा, संदीप शर्मा, ऋषभ जैन आदि प्रमुख रुप से शामिल रहे। बैठक के अंत में आकाश कात्यायन छोटू के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button