उत्तराखंड

होटल में ठहरा पर्यटक चुरा ले गया कमरे का टीवी,पुलिस ने ढूंढ कर पकड़ा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नैनीताल /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,नैनीताल में एक होटल में ठहरे पर्यटक वहां से टीवी चुराकर फरार हो गए। जिसने भी ये सुना वो हैरान हो गया।
सोमवार की दो युवक नैनीताल घूमने के लिए पहुंचे और यहां एक होटल में ठहरे। एक रात होटल में रूकने के बाद उनका मन बदल गया। उनकी मंशा में ऐसा बदलाव आया कि वो अपने साथ होटल के टीवी को लेकर तड़के ही फरार हो गए। यहां तक इस बात की किसी को कानों-कान खबर तक नहीं लग पाई।कमरे में पहुंचने पर उड़े होटल स्टाफ के होश
सुबह जब नाश्ते के लिए पूछने क लिए होटल स्टाफ उस कमरे में पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। कमरे में ना तो दोनों युवक थे और ना ही मेहमानों के मनोरंजन के लिए लगाया गया टीवी था। जिसके बाद होटल कर्मियों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद दोनों युवकों की तलाश शुरू की। युवकों को ढूंढने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने शुरू किए। जिसमें एक युवक रोडवेज बस स्टेशन की तरफ जाते हुए नजर आया। जिसके बाद पुलिस रोडवेज स्टेशन की ओर निकली।
बस स्टेशन के आस-पास कुछ देर तलाश करने के बाद पुलिस को एक युवक टैक्सी स्टैंड के पास की एक दुकान पर चाय पीता हुआ नजर आया। पुलिस ने उसे वहीं पर पकड़ लिया। पुलिस को चुराया हुआ टीवी भी एक टैक्सी से बरामद हुआ। पुलिस ने टीवी होटल कर्मचारियों को सौंप दिया। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों युवकों का इस हरकत के लिए चालान किया।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button