असम/गुवाहाटी

हीरो मोटोकॉर्प ने गुवाहाटी में लॉन्च की दो नई प्रीमियम मोटरसाइकिल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

• मॉडर्न रोडस्टर डिजाइन और दमदार स्टाइल के साथ मैवरिक 440
• बेहतरीन माइलेज के साथ प्रीमियम और स्टाइलिश एक्सट्रीम 125आर

गुवाहाटी, 14 मार्च, 2024: अपने ग्राहकों को विश्व स्तरीय उत्पाद प्रदान कराने वाली दुनिया की सबसे बड़ी स्कूटर और मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने गुवाहाटी में दो नई शानदार प्रीमियम मोटरसाइकिल मैवरिक 440 और एक्सट्रीम 125आर लॉन्च की हैं।

गौरतलब है कि मैवरिक 440 कंपनी के उच्च प्रीमियम सेगमेंट में प्रवेश का प्रतीक है जबकि एक्सट्रीम 125आर 125सीसी सेगमेंट में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराती है।

हीरो मोटोकॉर्प ने मैवरिक 440 के लॉन्च करने के साथ मध्य-भार वर्ग में अपनी मज़बूत उस्थिति दर्ज कराई है। यह लॉन्च कंपनी के 40 साल के शानदार इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। विश्वसनीय और प्रभावशाली दोपहिया वाहन प्रदान करने की अपनी समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाते हुए हीरो मोटोकॉर्प 400सीसी सेगमेंट को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है।

हीरो मोटोकॉर्प के सबसे ज़्यादा लोकप्रिय 125सीसी पोर्टफोलियो को नई पेशकश एक्सट्रीम 125आर के साथ और ज्यादा सशक्त बनाया गया है। एक्सट्रीम मॉडल की कुशलता और लचीलापन को मिलाकर, स्पष्ट रेखाओं, शक्तिशाली स्कल्प्टेड सतहों और गतिशील अनुपातों ने एक्सट्रीम 125आर को एक धाकड़, प्रभावशाली और शानदार रूप दिया हे।

हीरो मोटोकॉर्प बाइक के प्रति उत्साही लोगों को मैवरिक 440 की पहली-राइड का अनुभव प्रदान करने का अवसर दे रहा है। ग्राहक शहर में अधिकृत हीरो डीलरशिप के माध्यम से मैवरिक 440 की टेस्ट-ड्राइव ले सकते हैं। मैवरिक 440 की डिलीवरी अप्रैल 2024 से शुरू होगी जबकि एक्सट्रीम 125आर की डिलीवरी आज से शुरू हो गई है।

इस अवसर पर इंडिया बिजनेस यूनिट, हीरो मोटोकॉर्म के चीफ बिज़नेस ऑफिसर श्री रंजीवजीत सिंह ने कहा “हम गुवाहाटी में दो बहुप्रतीक्षित मोटरसाइकिल लाकर रोमांचित हैं, जो बाजार में नवाचार और उत्कृष्टता के लिए हीरो मोटोकॉर्प की प्रतिबद्धता का उदाहरण हैं। मैवरिक 440, 400 सीसी सेगमेंट की गतिशीलता को फिर से परिभाषित करते हुए मध्य-भार वर्ग में हमारी दमदार उपस्थिति का प्रतिनिधित्व करती है। दूसरी ओर एक्सट्रीम 125आर 66 किमी/लीटर के अपने असाधारण ईंधन माइलेज के साथ, लोकप्रिय 125सीसी सेगमेंट में हमारी उपस्थिति को और मजबूत करती है। इससे राइडर्स को गति और प्रदर्शन का एक खास संयोजन मिलता है। ये लॉन्च हमारे ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाते हैं, बल्कि इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और ग्राहक संतुष्टि की हमारी निरंतर खोज को भी दर्शाते हैं।”

हीरो मोटोकॉर्प डीलरशिप पर मेवरिक 440 कुल तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगा। ग्राहक बेस (प्राइमरी) वेरिएंट को 199000 रुपये, मिड (मध्यम) वेरिएंट को 214000/- रुपये और टॉप (शीर्ष) वेरिएंट को 224000/- रुपये में खरीद सकते हैं।

नई एक्सट्रीम 125 आर हीरो मोटोकॉर्प डीलरशिप पर दो वेरिएंट, क्रमशः 98385/- की कीमत के साथ आईबीएस और 103885/- की कीमत के साथ एबीएस में उपलब्ध होगी।

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button