नगीना-बिजनोर-उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र, धामपुर के द्वारा ध्यान व योग शिविर के अंतिम सत्र का आयोजन, कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में किया

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नगीना बिजनौर से विकास अग्रवाल

नगीना। भारतीय संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से हार्टफुलनेस इंस्टिट्यूट, श्री रामचंद्र मिशन के द्वारा हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान अभियान के अंतर्गत हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र, धामपुर के द्वारा, रविवार को ध्यान एवम् योग शिविर के अंतिम सत्र का आयोजन, कृषि विज्ञान केंद्र परिसर नगीना में किया गया।
सेंटर कोऑर्डिनेटर प्रशिक्षक इ० महिपाल सिंह ने अवगत कराया कि, किसी व्यक्ति के स्वस्थ ऊर्जा पैटर्न में जब कोई छेड़छाड़ होती है तो, ऊर्जा क्षेत्र में एक तरह की विकृति आ जाती है। व्यक्ति के ऊर्जा क्षेत्र की इस विकृति को ठीक करना ही हार्टफुलनेस पोलैरिटी है।
श्री हुकुमचंद वर्मा प्रशिक्षक के द्वारा ध्यान संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में श्री यशवंत सिंह प्रशिक्षक, ऊषा सिंह, डॉ० बलराज सिंह, डॉ० के के सिंह, डॉ० राजेंद्र सिंह मलिक, इं० शैलेन्द्र यादव, ज्ञान सिंह आदि उपस्थित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button