हरिद्वार-उत्तराखण्ड़उत्तराखंडसरकारी योजनाएं

हरिद्वार पुलिस वाकई आपके बच्चों के लिए फिक्रमंद

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड हरिद्वार आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

हरिद्वार पुलिस वाकई आपके बच्चों के लिए फिक्रमंद हैं

नाबालिकों द्वारा सरेआम वाहन दौड़ाने की शिकायतों एवं यातायात नियमों का लगातार हो रहे उल्लंघन पर लगाम लगाने के लिए एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर सम्पूर्ण जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कल नाबालिकों द्वारा चलाए जा रहे 06 वाहन सीज किए गए। साथ ही दोषपूर्ण नम्बरप्लेट मोडिफाइड साइलेंसर लगाने पर 08 वाहन सीज करते हुए अन्य नियमों के उल्लंघन पर 46 चालकों से कुल ₹31500/- संयोजन शुल्क वसूला गया। इस पहल का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन कराना और नाबालिकों के जीवन को सुरक्षित बनाना है।
बात की जाए हरिद्वार पुलिस की तो हरिद्वार पुलिस का कार्य सराहनीय है जनता द्वारा भी इस कार्य के लिए पुलिस की प्रशंसा की जा रही है क्योंकि आजकल अपनी औलाद के दुश्मन उनके खुद के मां-बाप हो गए हैं नाबालिक बच्चे को गाड़ी देना खुद उसे मौत के मुंह में धकेलना है हरिद्वार पुलिस इन सब को रोकने के लिए कमर कस चुकी है। हरिद्वार पुलिस आपकी मित्र पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर अपनी पुलिस का सहयोग करें अपने नाबालिग बच्चों को गाड़ी ना दें

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button