अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयवाराणसी/उत्तरप्रदेश

हमास के सुरंग लगभग 65 प्रतिशत अब भी बरकरार और नए सदस्यों की भर्ती में तेजी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हमास के सुरंग लगभग 65 प्रतिशत अब भी बरकरार और नए सदस्यों की भर्ती में तेजी

नई दिल्ली(राज मुकीत) अमेरिकी खुफिया एजेंसी के सूत्रों ने पोलिटिको मीडिया को बताया कि गाजा पट्टी में इजरायल द्वारा सात महीने से अधिक समय तक चलाए गए अभियानों के बाद हमास के केवल 30 से 35 प्रतिशत लड़ाके ही मारे गए हैं। पोलिटिको के अनुसार, दक्षिणी इजरायल में 7 अक्टूबर के हमले से पहले फिलिस्तीनी आंदोलन के सदस्य रहे अधिकांश लड़ाके अभी भी जीवित हैं, जबकि गाजा में मरने वालों की संख्या 35,000 से अधिक हो गई है, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। इसके अलावा, पोलिटिको के सूत्रों ने कहा कि हमास के सुरंग के बुनियादी ढांचे का लगभग 65 प्रतिशत हिस्सा बरकरार है और हाल के महीनों में समूह में हजारों नए सदस्यों की भर्ती की गई है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब वाशिंगटन हमास और दूसरे गुट समूह को नष्ट करने के इजरायल के उद्देश्य की पूरी तरीके से सहायता कर रहा है लेकिन आगे की अनिश्चिता के कारण चिंतित भी हो गया है। सोमवार को, संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल चार्ल्स ब्राउन ने गाजा में इजरायल की रणनीति की आलोचना की, चेतावनी दी कि कब्जे वाले क्षेत्र को सुरक्षित करने और उत्तरी गाजा से हमास को खत्म करने में इजरायली बलों की विफलता, उसके सैन्य उद्देश्यों को प्राप्त करने की क्षमता में बाधा बन रही है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button