हटाये जा रहे अतिक्रमण में हो रहे भेदभाव को लेकर जिला अध्यक्ष व उनकी टीम ने दिया ज्ञापन

रिपोर्ट-दीपसिंह
स्लग-हटाये जा रहे अतिक्रमण में हो रहे भेदभाव को लेकर जिला अध्यक्ष में उनकी टीम ने दिया ज्ञापन
स्टेशन-कन्नौज
आज छिबरामऊ में हटाये जा रहे अतिक्रमण में हो रहे भेदभाव पूर्ण रवैया के खिलाफ माननीय उप जिलाधिकारी तहसील छिबरामऊ को भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने अपनी टीम के साथ ज्ञापन सौंपा व मांग की कि अतिक्रमण अभियान में भेदभाव पूर्ण कार्यवाही को तत्काल रोक दिया जाए अन्यथा की स्थिति में भारतीय किसान यूनियन भानू की टीम आंदोलन हेतु बाध्य होगी। एक अन्य प्रकरण में पश्चिमी जी .टी .रोड पर बन रही दीवार को रोकने हेतु उप जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन देने आए प्रार्थियों को भारतीय किसान भानू की टीम ने समर्थन दिया माननीय उपजिलाधिकारी छिबरामऊ ने उपरोक्त प्रकरणों के उद्देश्य पूर्ति हेतु पूर्ण रूप से आश्वस्त किया है। इस मौके पर कानपुर मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता भाटिया, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सुशील राठौर उर्फ चिंटू, दीपक राजावत वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, गौरव सिंह गौर जिला उपाध्यक्ष, अतिबल सिंह चंदेल जिला उपाध्यक्ष ,वीर सिंह चौहान जिला महामंत्री व आर.पी.सिंह, सहित कई भारतीय किसान भानू के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


















