आखिर कौन कर रहा है नवीन गल्ला मंडी में चोरी की छोटी छोटी वारदातें
डेढ़ माह में आधा दर्जन से अधिक आढ़तियों की दुकानों से नकब लगाकर निकाली जा चुकी है सरसों की बोरियां

जनपद मैनपुरी
रिपोर्टर अमन कुमार
आखिर कौन कर रहा है नवीन गल्ला मंडी में चोरी की छोटी छोटी वारदातें
डेढ़ माह में आधा दर्जन से अधिक आढ़तियों की दुकानों से नकब लगाकर निकाली जा चुकी है सरसों की बोरियां
पुलिस ने शिकायती पत्र पर नहीं दिया ध्यान आढ़ती परेशान
बेवर।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा रोड बाईपास पर बनी नवीन गल्ला मंडी बेवर परिसर में आढ़तियों की दुकानों से नकब लगाकर सरसों के पैकेट चोरी की घटनाएं लगातार हो रहीं हैं। डेढ़ माह में आधा दर्जन से अधिक आढ़तियों की दुकानों में नकब लगाकर छोटी छोटी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है।वहीं आढ़तियों द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्रों की आज तक जांच नहीं हुई।जिससे आढ़ती परेशान हैं।आढ़तियों ने मंडी स्थल पर गश्त बढ़ाये जाने की मांग की है।
गल्ला मंडी बेवर के आढ़ती सुधीर गुप्ता ने बताया कि उनकी फर्म गल्ला मंडी में है।बीते माह में अज्ञात चोरों द्वारा उनकी दुकान में नकब लगाकर 2पैकेट सरसों चोरी की गई जिसकी शिकायत की गई लेकिन आज तक जांच नहीं हुई।वहीं गल्ला मंडी के आढ़ती बंटू यादव,उदयवीर यादव,राकेश गुप्ता, समेत आधा दर्जन आढ़तियों की दुकानों से भी नकब लगाकर सरसों के दो दो पैकेट चोरी किये गए।आढ़तियों द्वारा मामले की शिकायत भी की गई लेकिन आज तक उन शिकायती पत्रों पर कोई सुनवाई नहीं की गई और न ही कोई जांच हुई।आढ़तियों ने बताया कि मंडी परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से तीन तीन होमगार्ड्स की भी ड्यूटी लगाई जाती है लेकिन इसके बावजूद चोरी की घटनाएं इन सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी पर एक प्रश्नचिन्ह लगाती हैं।आढ़तियों ने प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा से गल्ला मंडी परिसर में रात्रि गश्त बढ़ाये जाने की मांग की है।


















