स्वच्छता के लिए श्रमदान में सफाई नायक अजय बन्नू की टीम ने चमका डाले पूरे 3 वार्ड

इसी क्रम में काशीपुर से सफाई नायक अजय बन्नू ने अपने सहयोगी सफाई सैनिकों को लेकर वार्ड नंबर 23 24 और 25 में जबरदस्त स्वच्छता अभियान चलाया, जिसके अंतर्गत वर्ल्ड की सभी नालियोंकी तालीझाड़ सफाई ,तथा वार्ड में फैला कूड़ा कचरा साफ कराया
अजय बन्नू ने सभी वार्ड वासियों से स्वच्छता के प्रति सजग रहने की अपील की तथा निवेदन किया की कोई अपने घर एवम प्रतिष्ठान का कूड़ा कचरा सड़क पर न फेके,निगम द्वारा संचालित कूड़ा वाहनों में ही कूड़े को डाले।
काशीपुर,उत्तराखंड(रिजवान अहसन) गाँधी जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में केंद्र व प्रदेश सरकार के आह्वान पर 1 घँटे स्वच्छता के प्रति साफ सफाई करने पर जोर दिया जा रहा है जिससे अपने घर व आसपास गन्दगी दूर करने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

वैसे तो अजय बन्नू द्वारा समय समय पर वार्डो की साफ सफाई पर पैनी नजर रहती है परंतु गांधी जयंती के उपलक्ष में हुए इस श्रमदान में सभी सफाई कर्मियो का उत्साह देखते ही बनता था।


















