स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
स्योहारा पुलिस की एक और बड़ी कामयाबी-चंद घंटों में लूट का खुलासा,नकदी बरामद

📍स्योहारा ब्रेकिंग | संवाददाता अमीन अहमद के साथ
📰 आईरा न्यूज़ नेटवर्क
स्योहारा पुलिस की एक और बड़ी कामयाबी — चंद घंटों में लूट का खुलासा, नकदी बरामद
स्योहारा, बिजनौर —
कल एक महिला से हुई नकदी लूट की वारदात को स्योहारा पुलिस ने बेहद तत्परता के साथ सुलझाते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई संपूर्ण नकदी भी बरामद कर ली है।
गौरतलब है कि इस प्रकार की त्वरित कार्रवाई स्योहारा पुलिस के लिए कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी पुलिस ने कई संगीन मामलों का खुलासा कुछ ही घंटों में कर आमजन में विश्वास स्थापित किया है।
👉🏻 गुड वर्क स्योहारा पुलिस
— संवाददाता: अमीन अहमद, स्योहारा
आईरा न्यूज़ नेटवर्क


















