स्योहारा चेयरमैन फैसल वारसी के समर्थन में उतरे जिले भर के चेयरमैन व प्रतिनिधि-जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

🟥 Big Breaking 🟥
स्योहारा चेयरमैन फैसल वारसी के समर्थन में उतरे जिले भर के चेयरमैन व प्रतिनिधि
बिजनौर –आईरा न्यूज़ नेटवर्क-खबर वही जो हो सही
स्योहारा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन फैसल वारसी के खिलाफ की गई शांति भंग की कार्यवाही के विरोध में आज जिले भर के नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि एकजुट नज़र आए।
बिजनौर कलेक्ट्रेट पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत अध्यक्ष संघ के बैनर तले जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर से मुलाकात की। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन द्वारा बिना ठोस आधार के की जा रही कार्यवाहियों पर नाराज़गी जताई।
प्रतिनिधियों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस प्रकार की कार्यवाहियां लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक हैं। उन्होंने फैसल वारसी के मान-सम्मान की रक्षा के लिए तत्काल कार्यवाही की मांग की और इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेने का आग्रह किया।
साथ ही जिले के विभिन्न नगर निकायों की समस्याओं से संबंधित अनेक ज्ञापन भी डीएम को सौंपे गए।
आईरा न्यूज़ नेटवर्क
खबर वही जो हो सही


















