उत्तराखंडखबरों की खबर

सोमेश्वर में आज बुधवार की सुबह गोल्ने गांव में पंहुचा एक घायल‌ गुलदार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड सोमेश्वर आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

सोमेश्वर में आज बुधवार की सुबह गोल्ने गांव में एक घायल‌ गुलदार पंहुच गया। जिससे लोग डर गये

गांव में पंहुचा घायल गुलदार
मिली जानकारी के अनुसार गुलदार का पैर जख्मी था।‌ जो झाड़ियों में छिपा हुआ था। कई घंटों तक झाड़ियों में छिपे रहने के बाद गुलदार गांव के बीच से होते हुए नदी किनारे झाड़ियों में गुम हो गया। इस बीच लोगों ने गुलदार का वीडियो भी बना लिया।
जिसके बाद गांव के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। लेकिन बगैर साधन के पहुंचे वन कर्मियों को गुलदार को पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी। विभागीय कर्मचारी उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगा कर गुलदार को पकड़ने तथा उसके आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button