पौड़ी-उत्तराखंडउत्तराखंडखबरों की खबर

पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने किया पुलिस कार्यालय की प्रधान लिपिक व आंकिक शाखा का वार्षिक निरीक्षण

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड जनपद पौड़ी गढ़वाल आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

लम्बित चल रहे पेंशन प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु प्रधान लिपिक को दिये सख्त निर्देश

पुरानी पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण हेतु पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के नेतृत्व में की टीम गठित, एक सप्ताह का दिया समय

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा पुलिस कार्यालय पौड़ी की प्रधान लिपिक शाखा व आंकिक शाखा का वार्षिक निरीक्षण किया गया जिसमें पत्रावलियों व अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया गया साथ ही अभिलेखों के रखरखाव व साफ-सफाई का भी जायज़ा लेकर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
प्रधान लिपिक शाखा का निरीक्षण करते हुए सर्वप्रथम पत्रावली इंडेक्स रजिस्टर व विभिन्न पत्रावलियों रजिस्टरों को चैक किया गया। तत्पश्चात चरित्र पंजिकाओं का अवलोकन करते हुए दण्ड प्रमोशन, रिवार्ड आदि प्रविष्टियों को चैक कर चरित्र पंजिकाओं को HRMS के तहत ऑनलाइन अद्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया।

लम्बित प्रारम्भिक जाँचों एवं दण्ड आदि से सम्बन्धित समस्त पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस परिवार के मृतक आश्रितों के परिजनों की पेंशन, नौकरी व अन्य समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस विभाग को आवंटित भूमि के डाटा की जानकारी हेतु Land Bank Record रखने हेतु निर्देशित किया गया।

चिकित्सा प्रतिपूर्ति से सम्बन्धित पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए देयकों को समय से भुगतान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस मुख्यालय एवं रेंज कार्यालय से प्रात होने वाले दिशा निर्देशों व दी जाने वाली सूचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रेषित किये जाने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये
आंकिक शाखा के निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा कर्मचारियों की जीपीएफ एनपीएस बुकों का अवलोकन कर उन्हें अपडेट करने, कर्मचारियों के लम्बित TA-DA, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, एरियर तथा निर्माण कार्यों सम्बन्धी बिलों का शीघ्र भुगतान करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस कार्मिकों को गुड वर्क पर मिलने वाले पारितोषिक को रिवार्ड रजिस्टर में समय से अद्यावधिक करने हेतु वाचक, प्रधान लिपिक, आंकिक शाखा को आपस में समन्वय स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button