सामाजिक संस्था ने क्षेत्राधिकारी का किया सम्मान

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी
सामाजिक संस्था ने क्षेत्राधिकारी का किया सम्मान
टूंडला
विश्व मानवाधिकार परिषद के पदाधिकारियों ने सीओ अनिवेश कुमार का शौल उड़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर स्वागत किया।
परिषद के जिलाध्यक्ष भोजराज सिंह निषाद ने कहा कि आसपास के क्षेत्र की जनसमस्याओं का बिना किसी पक्षपात के निर्भय होकर तत्काल समाधान कराएंगे और क्षेत्र को अपराध मुक्त ,नशा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में हमारा अहम योगदान होगा। क्योंकि पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में जिस तेजी से अपराध व नशा आगे बढ़ रहा है यह बहुत चिंता का विषय है जिस पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाना बहुत जरूरी हैं। ठार हीरा सिंह में स्कूल के पास शराब का ठेका हटाने के लिए जिलाधिकारी फिरोजाबाद से सोमवार को हमारा प्रतिनिधि मंडल मुलाक़ात करेगा
समाज कल्याण विकास सेवा समिति अध्यक्ष महेंद्र सिंह मझवार ने कहा कि विश्व मानवाधिकार परिषद की सराहनीय पहल के लिए मैं सदा तत्पर रहूँगा l समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जायेगा इस दौरान ,हर प्रसाद, सोनू, मायाराम, अरविन्द, भीकम सिंह, ओम प्रकाश, रामनिवास, सुनील कुमार, मोकम सिंह आदि थे


















