न्यूज़बिजनौर-उत्तरप्रदेश

साइबर अपराध के प्रति सभी को जागरूक होना जरुरी-प्रशांत कुमार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

साइबर अपराध के प्रति सभी को जागरूक होना जरुरी प्रशांत कुमार
स्योहारा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने हेड कांस्टेबल ब्रजपाल सिंह के साथ आरएसपी इंटर कॉलेज में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से जुड़े विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया l उन्होंने बताया कि साइबर अपराध एक ऐसा अपराध है l जिसमें कंप्यूटर और नेटवर्क शामिल हैं lयह विभिन्न अपराधों का एक समूह होता है l जिसमें हैकिंग ऑनलाइन ठगी फिशिंग स्पैम ईमेल रेनसम वेयर पोर्नोग्राफी ऑनलाइन ब्लैकमेल एवं इसी प्रकार के अन्य अपराध आते हैं l यह सभी गैरकानूनी गतिविधियां हैंl जिन्हें कंप्यूटर नेटवर्क एवं सूचना और संचार प्रौद्योगिकी से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तथा इंटरनेट के माध्यम से या उनकी मदद से अंजाम दिया जाता हैl आपके मोबाइल या कंप्यूटर लैपटॉप आदि पर यदि कोई भी मैसेज या ईमेल आता है l यदि वह आपको सही न लगे उसको क्लिक नहीं करना चाहिए तथा इस संबंध में बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल करनी चाहिएl इसके लिए ग्राहक को 1930 पर डायल या मैसेज करना चाहिए साइबर क्राइम को रोकने के लिए जागरूकता ही समाधान है l इस अवसर पर प्रधानाचार्य मधुबाला शर्मा, कार्यालय अधीक्षक सत्यदेव त्यागी,एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट धीरज शर्मा, हेड कांस्टेबल ब्रजपाल सिंह ,वरिष्ठ प्रवक्ता डालचंद, रघुवीर सिंह,एनएसएस प्रभारी वीरेंद्र कुमार,स्काउट प्रभारी रामसेवक, राजीव कुमार वत्स, इंजीनियर उपेश गौतम,ओमेंद्र कुमार त्यागी आदि उपस्थित रहेl

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button