उत्तराखंड

सांप को मछली समझकर पका कर खा गए कूड़ा बिनने वाले मासूम बच्चे

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रामनगर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,नैनीताल जनपद में रामनगर से लगते ग्राम पुछड़ी नई बस्ती के दो नन्हे बच्चों ने मछली समझ कर सांप को खा लिया. गनीमत रही कि सांप जहरीला नहीं था और बच्चे उसके सिर को खाते उससे पहले ही उनकी मां ने बच्चों को सांप खाते देख लिया. परिजन तत्काल बच्चों को सांपों का रेस्क्यू करने वाले के पास ले गए।

दो भाइयों ने मरा सांप खा लिया: रामनगर के ग्राम पुछड़ी नई बस्ती क्षेत्र में प्लास्टिक कूड़ा इकट्ठा कर आजीविका चलाने वाले एक परिवार के दो बच्चों जिनमें एक की उम्र 8 साल और दूसरे की लगभग 10 वर्ष है. दोनों ने एक मरे हुए सांप को मछली समझ कर पकड़ लिया. दोनों बच्चों ने सांप को आग में पकाकर खाना शुरू कर दिया. इसी दौरान उनकी मां आ गई. मां ने जब देखा कि बच्चे सांप को खा रहे हैं तो उसने तुरंत उनसे सांप छीनकर फेंक दिया.

मछली समझकर सांप को खा गए: इसके बाद घरवाले बच्चों को लेकर तराई पश्चिमी में सांपों का रेस्क्यू करने वाले तालिब हुसैन के पास लेकर आये. तालिब ने सांप काटने के दौरान उपयोग होने वाली जड़ी-बूटी दोनों बच्चों को दी. हालांकि बच्चों की किस्मत अच्छी थी कि जिस सांप को उन्होंने खाया वो जहरीला नहीं था. जब वो सांप को आग में पकाकर खा रहे थे तो जब उसके सिर को खाते, उनकी मां की नजर उन पर पड़ गई।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button