उत्तराखंड

सहकारी समितियों के निरीक्षण में पाई गई खामियां,तो सचिव को किया निलंबित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून/उत्तराखंड,(रिजवान अहसन),,,पौड़ी जिले की दो सहकारी समितियों में स्टाफिंग पैटर्न में गड़बड़ी सामने आने पर जिला सहायक निबंधक को जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही गोठली सहकारी समिति के सचिव को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया।बुरांसी सहकारी समिति के सचिव को अंतिम चेतावनी दी गई है। सभी समितियों को 15 दिन के भीतर कंप्यूटराइजेशन डाटा मिलान के निर्देश दिए गए हैं। निबंधक सहकारी समितियां और अपर सचिव सहकारिता आलोक पांडे ने सहकारी समितियों के निरीक्षण के दौरान खामियां सामने आने पर यह कार्रवाई की।
निबंधक ने पाबौ ब्लॉक के गोठली, बुरांसी, पांग, बिडोली, गड़बड़ी सामने आने पर जिला सहायक निबंधक को जांच के आदेश दिए गए क्यार्द पलीगांव, ढीकवाली समितियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोठली और क्यार्द समिति में स्टाफिंग पैटर्न को लेकर गड़बड़ी मामले में जिला सहायक निबंधक को जांच के आदेश दिए। इस दौरान अफसरों को समितियों के आय के नए स्रोत विकसित करने संबंधी निर्देश दिएसाथ ही नए समितियों में नए सदस्य बनाने और महिला सदस्यों को वरीयता देने के निर्देश दिए। निबंधक पांडेय ने जिला सहायक निबंधक को निर्देशित किया कि समितियों की स्थिति में सुधार के लिए प्रति सप्ताह समीक्षा बैठक की जाए और प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाए।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button