बिजनौर-उत्तरप्रदेशखबरों की खबर

सलीम अख्तर ने किया इंडोर क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर उद्घाटन

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

बिजनौर आईरा न्यूज़ नेटवर्क जिला प्रभारी राजेश सिंघल

बिजनौर। मौहल्ला काजीपाड़ा रॉयल स्कूल में शनिवार को इंडोर क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उदघाटन नगर पालिका परिषद बिजनौर से अध्यक्ष पद के भावी उम्मीदवार सलीम अख्तर एडवोकेट उर्फ शल्लू भाई ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच को सम्बोधित करते हुए सलीम अख्तर ने कहा की इस तरह के खेल का आयोजन होने से आपसी भाइचारा बढ़ता है। खिलाड़ी खेल के मैदान में खेल के भावना से खेलकर लोगों को आनन्द देते हैं। उदघाटन मैच सादिक क्रिकेट क्लब और शरिक क्रिकेट क्लब टीम के बीच खेला गया। मैच को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। शरिक को अच्छे खेल के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।‌ वही टूर्नामेंट में काजीपाड़े की 8 टीमें हिस्सा ले रही है। उदघाटन मैच को देखने के लिए भारी संख्या में आए खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए हर विकेट लेने और चौका-छक्का लगने पर जमकर तालिया बजाकर उनका स्वागत किया।
इंडोर क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने में आजाद समाज पार्टी के पूर्व विधानसभा उम्मीदवार आदिल सिद्दीकी का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर सूफी इदरीस,इस्तेखार अहमद, शैख सरफराज अंसारी,पत्रकार शकील अहमद, शफीक अहमद, ज़हीनु ,नफीस अहमद और शहर के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button