समस्या : टूटी फूटी सड़क पर चलने को मजबूर कमालपुर छजूपुरा के ग्रामीण

समस्या : टूटी फूटी सड़क पर चलने को मजबूर कमालपुर छजूपुरा के ग्रामीण
आईरा न्यूज़
बिजनौर
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए चुनाव के समय किए गए बड़े बड़े वादों खोखले नजर आ रहे हैं। नहटौरः ब्लाक के ग्राम छजुपूरा, कमालपुर तकीपुरा उमरी बरुकी शादीपुर को होते हुए किरतपुर को जाने वाली सड़क जो कि लगभग दशक पूर्व बनी थी, वर्तमान में खस्ताहाल सड़क पर चलना पड़ रहा हैं। ब्लॉक विकास खण्ड आकू (नहटौरः) क्षेत्र को जोड़ने वाली ग्राम छजुपूरा मार्ग आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा हैं। इस मार्ग की सुध लेने वाला कोई नही दिखाई दे रहा हैं।
जैसे जैसे चुनाव का समय करीब आने शुरु होगा वैसे वैसे राजनीतिक पार्टियों के नेता ओर प्रतिपक्ष नेता ग्रामीण क्षेत्रों में अपना दौर करना शुरू कर देते हैं और घड़ियाली आंसू बहाने लगते हैं जैसे ग्रामीणों की समस्याओं का सबसे ज्यादा दुख उनको हो उस समय उन से ज्यादा हमदर्द, दयावान , हितैषी कोई नजर नही आता है ओर ऐसा लगता है कि उनके नेता बन जाने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की समस्त समस्याओं का समाधान कुछ समय मे समाप्त हो जाएगा। परन्तु अफसोस आज भी सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं। देखना यह है कि ग्रामीण क्षेत्र छजूपुरा कमाल पुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों को नहटौरः से जोड़ने वाला सड़क मार्ग कब बनेगा या नेताओं के खोखले वादे पूरे होंगे या ग्रामीण अपने खस्ताहाल सड़क मार्ग पर चलने को मजबूर होगा अब बरसात में सड़को पर पानी भर जाता है जिससे निकलने में भी ग्रामीण जनता को परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है।


















