बिजनौर-उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ द्वारा कहानी, कविता एवं निबंध प्रतियोगिता का होगा आयोजन-जिलाधिकारी उमेश मिश्रा निदेशक हिंदी संस्थान!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ द्वारा कहानी, कविता एवं निबंध प्रतियोगिता का होगा आयोजन युवा युवा रचनाकारों के लिए पुरस्कारों का रहेगा प्रावधान


बिजनौर
गौरव वर्मा

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निदेशक के पद के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि युवा रचनाकारों (18 से 30 वर्ष) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा कहानी / कविता/ निबन्ध प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतियोगी को कहानी/ कविता/ निबन्ध तीन प्रतियों में कम्प्यूटर टाइप ए4 आकार में भेजनी होगी। कहानी अधिकतम 2500 शब्द व कविता अधिकतम 500 शब्द (एक ओर टंकित) हो, निबन्ध 'प्रकृति और हम' विषय पर केन्द्रित होगा, जो अधिकतम 2500 शब्द का (एक ओर टंकित) होगा। कहानी / कविता भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों पर केन्द्रित होनी चाहिए। कहानी / कविता / निबन्ध पर शीर्षक के अतिरिक्त लेखक का नाम व पता अंकित नहीं होना चाहिए। अलग पृष्ठ पर कहानी / कविता/ निबन्ध के शीर्षक के साथ प्रतिभागी का नाम, पता, दूरभाष संख्या सहित हाईस्कूल प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में पुरस्कृत रचनाकार की प्रविष्टि उसी विधा में स्वीकार नहीं की जायेगी। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 14 अगस्त, 2023 है। प्रविष्टियाँ निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन हिन्दी भवन, 6- महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ-226001 के पते पर भेजी जायेंगी। प्रविष्टि के लिफाफे पर कहानी / कविता/ निबन्ध प्रतियोगिता लिखना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता केवल उत्तर प्रदेश के युवा रचनाकारों के लिए ही अनुमन्य है। उन्होंने पुरस्कार के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम पुरस्कार रु. 7,000=00, द्वितीय पुरस्कार रु.5,000=00, तृतीय पुरस्कार रु.4,000=00 जबकि सांत्वना पुरस्कार के रूप में (संख्या-दो) रु.2,000=00 की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button