बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

सब्दलपुर खुर्द में करंट की चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सब्दलपुर खुर्द में करंट की चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत

बास्टा। क्षेत्र के गांव सब्दलपुर खुर्द में ग्यार हजार के करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने मृतक के शव को लेजाकर लुहारपुरा बिजली घर के सामने चाँदपुर बास्टा पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर सीओ और थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार आपको बता दें आज सुबह लगभग 11 बजे पुलिस चौकी क्षेत्र के अंर्तगत आनर वाले गांव सब्दलपुर खुर्द में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब ओमवीर नाम का 28 वर्षीय व्यक्ति छत पर खेल रहे बच्चों को छत से उतारने गया था। इस दौरान छत के करीब से गुजर रही ग्यारह हजार की विधुत लाइन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। वही घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने मृतक के शव को ले जाकर लुहारपुरा बिजली घर के सामने रख कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर सीओ सर्वम सिंह और थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह लुहारपुरा पहुँचे जाम लगा रहे मृतक के परिजनों को कार्यवाही का आस्वासन दिलवाते हुवे पुलिस ने बामुश्किल समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे एक 5 वर्ष का बेटा और 3 वर्ष की एक बेटी को रोते बिलखता छोड़ गया है। घटना से मृतक के परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button