बिजनौर-उत्तरप्रदेश

डीसीएम गाड़ी पलटने से डेढ़ दर्जन कावरियो में एक की मौके पर मौत,दर्जनभर घायल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


रिपोर्ट.अमीन अहमद

डीसीएम गाड़ी पलटने से डेढ़ दर्जन कावरियो में एक की मौके पर मौत, दर्जन भर घायल

जनपद बिजनौर

नगीना । डीसीएम चालक को नींद की झपकी लगने से हाईवे पर डीसीएम पलट गई। जिसमें सवार डेढ़ दर्जन शिव भक्त कावरिये घायल हो गए, सभी घायलो को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जबकि एक घायल को चिंताजनक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया एक के ऊपर जेनेरेटर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। शेष घायल उपचार के बाद अपने-अपने स्थानो को रवाना हो गए।
हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने वाहन डीसीएम में सवार होकर अपने गंतव्य बरेली जाने के लिए नगीना की ओर आ रहे थे, शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे जब उनकी डीसीएम नेशनल हाईवे ग्राम गौसपुर व अकबराबाद के बीच पहुंची तभी अचानक डीसीएम चालक को नींद की झपकी लग गई जिस कारण डीसीएम अनियंत्रित हो होकर सड़क किनारे पलट गई। डीसीएम पलटने से उसमें सवार शिव भक्त कावडिय़ो मे चीक पुकार मच गई और एक दूसरे की मदद से बाहर निकले, घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली देहात की 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए यहां सीएचसी नगीना लाया गया जबकि एक कांवडती महेश पाल पुत्र केदार निवासी कुंद्रा कोठी थाना नबाबगंज जिला बरेली के ऊपर गाड़ी में रखा जेनरेटर गिरजाने से मौके पर ही मौत हो गई। गम्भीर घायल प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक हालत में बिट्टू पुत्र ओमकार38 वर्ष निवासी आसान थाना फ़ाग्गड़ी को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जबकि चोटीले हुए अरुण 12 वर्ष, धर्मेंद्र 20 वर्ष, अजय 15 वर्ष, बबलू 19 वर्ष, विशाल 20 वर्ष, रेणु देवी 35 वर्ष, मनोज 21 वर्ष, बाबू 16 वर्ष, विजय 12 वर्ष, गोपाल 30 वर्ष, गौरव 18 वर्ष आदि सभी बरेली निवासी वे सागर पीलीभीत समेत 14 कावडती मामूली रूप से चोटिले हो गए जिनका उपचार करने के बाद सीएचसी नगीना में सभी घायल कांवड़ियों को कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज चन्द्रवीर सिंह ने चाय नाश्ता कराकर उनके गंतव्य को प्रस्थान कराया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button