काशीपुर-उत्तराखण्ड़

शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे है जितेंद्र सरस्वती

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर/उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,, उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी जितेंद्र सरस्वती ने महाशिवरात्रि पर्व के अवसर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आयोजित धार्मिक आयोजन/भंडारों में सहभागिता निभाने के साथ ही फल वितरण कर शिवभक्त कांवरियों की सेवा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि हमें आत्मशुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा, और मोक्ष की प्राप्ति का संदेश देती है। यह पर्व भगवान शिव को समर्पित है और इसे बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।


महाशिवरात्रि एक अवसर और संभावना है, जब आप स्वयं को, हर मनुष्य के भीतर बसी असीम रिक्तता के अनुभव से जोड़ सकते हैं, जो कि सारे सृजन का स्त्रोत है। एक ओर शिव संहारक कहलाते हैं और दूसरी ओर वे सबसे अधिक करुणामयी भी हैं। वे बहुत ही उदार दाता हैं। यौगिक गाथाओं में वे, अनेक स्थानों पर महाकरुणामयी के रूप में सामने आते हैं।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button