उत्तराखंड

शादी से किया इंकार तो महिला सिपाही ने सब इंस्पेक्टर पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

नैनीताल /उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,, यहां एक महिला कांस्टेबल ने एसआई पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप है, कि एसआई ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने एसआई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला कांस्टेबल ने नैनीताल कोतवाली में तहरीर देकर कहा है, कि 2022 में वह नैनीताल के एक न्यायिक संस्थान में ड्यूटी पर थी। जहां तैनात एसआई ने उससे नजदीकियां बढ़ा लीं। शादी की बात कहकर एसआई ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए। जिसके झांसे में आकर उसकी शादी टूटने के बाद तलाक भी हो गया। लेकिन अब एसआई शादी से मुकर गया है। मल्लीताल कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित दरोगा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button