काशीपुर-उत्तराखण्ड़

कुछ ही दिनों में करोड़ों रु के हजारों ट्रांजेक्शन,,बैंक ने दो खाताधारकों के खिलाफ दी तहरीर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रुद्रपुर /उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,केनरा बैंक की काशीपुर बाईपास रोड, रुद्रपुर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक योगेश शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी शाखा में दो चालू खाते खुलवाये गये थे। जिसमें 1 यूके जन सेवा केन्द्र, भूत बंगला, वार्ड नं.-6, रुद्रपुर के नाम से मौ. सईम पुत्र सलीम ने दिनांक 13.09.2024 को खुलवाया था। उक्त चालू खाता खुलवाने के उपरान्त दिनांक 12.10.2024 से दिनांक 17.10.2024 तक कुल 3977 ट्रांजेक्शन कुल 4 करोड़ 42 लाख 56 हजार 542रुपये का लेन-देन किया गया। इतनी बड़ी धनराशि का कुछ दिनों में ही लेन-देन करने को संदिग्ध पाने पर केनरा बैंक द्वारा उक्त खाते को ब्लॉक कर इस खाते में लेन-देन रोक दिया गया है।

वरिष्ठ प्रबंधक यागेश शर्मा ने बताया कि इसके अलावा दूसरा चालू खाता एस खान ट्रेडर्स, पप्पू ढाबा के पास, काशीपुर रोड, रुद्रपुर के नाम से शारिक खान पुत्र ताहिर खान निवासी वार्ड नं.दृ9, सीर गोटिया, रुद्रपुर द्वारा दिनांक 20.09.2024 को खुलवाया गया। उक्त शारिक खान द्वारा खाता खुलवाने के उपरान्त दिनांक 24.10.2024 से दिनांक 25.10.2024 तके 88,230 बार ट्रांजेक्शन कर अट्ठाईस करोड़ अस्सी लाख पिचासी हजार सात सौ बारह रुपये का लेन-देन किया गया है। इतनी बड़ी धनराशि का दो दिनों में ही लेन-देन करने को संदिग्ध पाने पर केनरा बैंक द्वारा उक्त खाते को ब्लॉक कर इस खाते में लेन-देन रोक दिया गया है।

शर्मा ने कहा कि उक्त दोनों खातों में इतनी बड़ी धनराशि का लेन-देन उक्त सईम व शारिक खान द्वारा फर्जी व धोखाधड़ी से आम लोगों से ठगी द्वारा ऑनलाईन ट्रांजेक्शन पर धोखाधड़ी का अंदेशा है। उन्होंने दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मौ. सईम व शारिक खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई प्रियांशु जोशी के सुपुर्द की है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button