वाराणसी/उत्तरप्रदेश

वैष्णो गैस एजेंसी में गैस किल्लत बरकरार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

ऋचा मधुकर की खास रिपोर्ट

गैस एजेंसी और ट्राली मैन की मिली भगत से हो रही जमकर कालाबाजारी

भोजूवीर क्षेत्र समेत आस पास के इलाको में धड़ल्ले से भरे जा रहे छोटे वाले गैस सिलेंडर

नहीं मिल पा रहा है बुकिंग के बाद भी गैस, 35 से 38 रोज में मिल रहा है एक सिलेंडर

वाराणसी के अर्दली बाजार स्थित वैष्णो गैस एजेंसी (इंडियन ऑयल) से बुकिंग के हफ्तों बाद भी लोगों को सिलेण्डर की आपूर्ति नहीं की जा रही है।

पहले उपभोक्ता गैस मिलने के बाद 28 वे दिन गैस बुकिंग हो रही है उसके बाद 4 से 5 दिन बाद उपभोक्ता को DAC नम्बर भेजा जा रहा है उसके बाद 4 से 5 रोज गैस ट्राली मैन गैस घर पहुंचने में लगा रहा है।

नियम तो सरकार ने 28 दिन बाद बुकिंग का कर दिया पर बुकिंग के 1 से 2 दिन में भी उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। 28 दिन बाद बुकिंग 5 दिन DAC आने में फिर 5 दिन बाद ट्राली मैन द्वारा घर पहुंचने में यानि गैस मिलने में कुल 38 से 40 दिन का समय लग रहा है।

वैष्णो गैस एजेंसी के ही एक उपभोक्ता जिनका उपभोक्ता नंबर 26525 जिनकी बुकिंग डेट 19 अप्रैल थी और उपभोक्ता ने 19 अप्रैल को गैस बुक भी किया लेकिन अभी 25 अप्रैल होने के बाद भी गैस नहीं मिला। पता करने पर ट्राली मैन द्वारा बताया गया कि अभी 16-17 अप्रैल की पर्ची निकली है। आपको 4 से 5 रोज इंतजार करना पड़ेगा।
ये तो एक उपभोक्ता का उदाहरण मात्र है ऐसे उपभोक्ता की संख्या हजारों में है जो वैष्णो गैस एजेंसी (इंडियन ऑयल) डिस्ट्रीब्यूटर्स और उनके ट्राली मैन से परेशान है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button