नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

वुड क्राफ्ट कंपनी ने इमरान अंसारी के हुनर को प्रथम पुरष्कार से नवाज़ा, नजीबाबाद को मिली नई पहचान

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नजीबाबाद से सरफ़राज़ अहमद

नजीबाबाद । मोहल्ला रम्पुरा निवासी इमरान अंसारी ने जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार पाकर नाम रोशन किया है । गाजियाबाद में हुए सुमित्रा वुडक्राफ्ट के आठवें एनुअल कार्यक्रम में जहां लगभग हिंदुस्तान के कोने कोने से फर्नीचर वर्कर शामिल हुए, जिसमें रॉयल फर्नीचर पॉइंट नजीबाबाद के ऑनर इमरान अंसारी को उनके द्वारा बनाए गए फर्नीचर के प्रोडक्ट की क्वालिटी एवं प्रोडक्शन में सुमित्रा वुडक्राफ्ट कंपनी के ओनर संजय द्वारा फर्स्ट प्राईज़ देकर सम्मानित किया गया! फर्स्ट प्राइज जीतने वाले इमरान अंसारी नजीबाबाद के एक मात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अपने हुनर और लगन के बलबूते पर जिला स्तर पर नाम रोशन किया है! जब रॉयल फर्नीचर पॉइंट के ऑनर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह मेरी 22 साल की मेहनत, लगन और मेरे बड़ो की दुआओं का असर है! जिसके चलते मैंने अपनी कंपनी को इस मुकाम तक पहुंचाया है! जी हां इमरान अंसारी एक साधारण व्यक्ति है परंतु मेहनत का जज़्बा उनके अंदर फूट-फूटकर भरा हुआ है! आज उनकी कंपनी में 30 से 40 लेबर प्रतिदिन फर्नीचर के डिजाइन दार प्रोडक्ट तैयार करती है और यही माल पूरे हिंदुस्तान में सप्लाई किया जाता है इतना ही नहीं अब तो कंपनी के ओनर को इंडिया के साथ साथ गल्फ़ देशों के भी ऑर्डर मिलने लगे हैं, क्योंकि गल्फ़ देश क्वालिटी पर निर्भर होते हैं। इसके साथ-साथ कंपनी का अपना यूट्यूब चैनल रॉयल फर्नीचर प्वाइंट के नाम से भी है जिस पर आप प्रोडक्ट तैयार करते हुए और नए-नए डिजाइन दार फर्नीचर जैसे सोफा सेट, बेड, होम डेकोर, किचेन, हॉल, और ऑफिस नए नए लुक में देख सकते हैं और ऑर्डर भी दे सकते हैं फर्स्ट प्राईज़ मिलने पर जिलेभर से लोगों ने कंपनी के ओनर को मुबारकबाद पेश की! अंत में इमरान अंसारी ने बताया कि अगर मेहनत और लगन हो तो हम किसी की प्राईज़ पर अपना कब्ज़ा कर सकते हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button