बिजनौर-उत्तरप्रदेशअपराधउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपयों की चोरी की घटना को अंजाम दे डाला

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

बिजनौर आईरा न्यूज़ नेटवर्क विकास अग्रवाल

बिजनौर में चोरो के हौसले इतने बुलंद हो चले है कि बीती रात मोहल्ला जुलाहान में मेन दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपयों की चोरी की घटना को अंजाम दे डाला।

बिजनौर के एक घर मे लाखों रुपए के जेवरात और नगदी चोरी कर चोर बड़ी ही आसानी से रफूचक्कर हो गए। सुबह जब पड़ोस के लोगों ने घर के ताले टूटे देखे तो मामले की सूचना मकान मालिक को दी।

बताया गया है कि मकान मालिक अपने रिश्तेदारों में मेरठ, किसी प्रोग्राम में शामिल होने के लिए गए हुए थे इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने बीती रात चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। ताले टूटे होने की खबर मिलते ही जब वह अपने घर पहुंची तो सामान बिखरा देख पैरों तले जमीन खिसक गई।मामले की सूचना पुलिस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुट गई है। वही मकान मालिक इशरत ने जानकारी देते हुए बताया कि वह एक प्रोग्राम में शिरकत करने के लिए मेरठ गई थी। बीती रात चोरों ने मेन दरवाज़ा बाहर से तोड़कर चोर घर में दाखिल हुए और उनके घर में रखे सोने के कंगन, 3 सेट सोने, झूमर, बूंदे, डेढ़ किलो चांदी, हजारों रुपये की नगदी सहित लाखों रुपये की चोरी कर चोर फरार हो गए। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button