वीवंडर फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया विश्व गौरैया दिवस,संरक्षण का दिया संदेश

बीएचयू में गूँजी गौरैया बचाने की पुकार, कलाकारों ने दिखाया हुनर ||
गौरैया संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान तेज,वार्षिक पत्रिका का हुआ विमोचन ||
रंगोली,फोटोग्राफी और कला प्रदर्शनी के साथ मनाया गया विश्व गौरैया दिवस ||
विधायक सुशील सिंह ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन,लोगों से गौरैया बचाने की अपील ||
वाराणसी :- विश्व गौरैया दिवस के शुभ अवसर पर वीवंडर फाउंडेशन द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बीएचयू स्थित कनूरेप्पा ऑडिटोरियम मे किया गया जिसमें वाराणसी,चंदौली जिले के नए उभरते हुए कलाकारों का मंच, रंगोली प्रतियोगिता,फोटोग्राफी प्रतियोगिता,चिड़ियों की कलाकृति प्रदर्शनी का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सैयदराजा विधानसभा के विधायक सुशील सिंह एवं संस्था के बोर्ड मेंबर द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया | इस दौरान संस्था के अध्यक्ष गोपाल कुमार ने देश की जनता से किया अपील की आने वाले दिनों में अपने घरों में गौरैया के लिए दाना और पानी जरूर रखें और गौरैया बचाओ अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज करें |
इस दौरान संस्था की वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया गया जो कि वह पत्रिका उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेज में जाएगी जो की एक जागरूकता में अहम भूमिका अदा करेगी इस दौरान कार्यक्रम के सहयोगी के रूप में सेवन डेज फाउंडेशन के संस्थापिका कोमल गुप्ता और संस्था के बोर्ड मेंबर शुभम,आसिफ, संस्कार,जयप्रकाश,ऋतिक सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे ||


















