उत्तराखंड

विवाह के फ़र्ज़ी पंजीकरण के मामले मे महिला वकील सहित 5 लोगो पर मुकदमा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी से विवाह पंजीकृत कराने के आरोप में महिला अधिवक्ता समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
ग्राम लालपुर, कुंडा निवासी सचिन कुमार पुत्र महावीर सिंह ने अपने अधिवक्ता संजीव कुमार आकाश के माध्यम से एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि 08 अप्रैल,2024 को वह काशीपुर के लॉ कॉलेज जा रहा था। आकांक्षा गार्डन के पास थाना ठाकुद्वारा मुरादाबाद निवासी प्रिंसी, उसके पिता राजेंद्र सिंह, दो भाई अजय व अक्षय आदि जबरदस्ती दबाव बनाकर उसे ठाकुरद्वारा ले गए। जहां उन्होंने अधिवक्ता शशिवाला के कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर उसका विवाह पंजीकृत करा दिया। उसने सूचना अधिकार अधिनियम के तहत विवाह पंजीकरण में लगे दस्तावेजों के बारे में सूचना मांगी तो पता लगा कि विवाह में पंडित की भूमिका निभाने वाला पंडित बाइक मैकेनिक है और रिश्ते में उसके चाचा हैं। इन लोगों ने उसकी झूठी शादी पंजीकृत कराकर धोखाधड़ी की है। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई कर अदालत ने पुलिस को पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button