उत्तराखंड

विवाहित गणेश पर मानसिक विछिप्त महिला से दुष्कर्म का आरोप

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रुद्रपुर / उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,, शादीशुदा युवक पर मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए तो पांच महीने की गर्भवती होने की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शहर के एक वार्ड में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ डेढ़ साल से किराए पर रह रही है और मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। उसके पड़ोस में रहने वाला गजेंद्र उर्फ गणेश उसकी 14 साल की बेटी को डरा धमका कर काफी समय से दुष्कर्म कर रहा है।परिजनों ने बताया कि बेटी की तबियत बिगड़ी तो उसको इस मामले की जानकारी हुई है। उसकी बेटी 5 महीने गर्भवती हैं। आरोपी पहले से शादीशुदा है। आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी की मोहल्ले में कपड़े की दुकान है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button